Tranding
Sat, 06 Jun 2026 07:51 AM

अज्ञात वाहन व बाइक की भिड़ंत में तीनों बाइक सवार युवकों की मौके पर हुई मौत।

करुणाकर राम त्रिपाठी

परतावल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा चंदरौली में अज्ञात वाहन और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाई सहित तीन नवयुवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल लाया गया जहां पर मृतकों की पहचान सुरेश पुत्र विजय नाथ उम्र लगभग 22 वर्ष, दीपक पुत्र विजय नाथ उम्र लगभग 20 वर्ष और राकेश पुत्र नंदलाल उम्र लगभग 19 वर्ष  निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर भरगावा के रुप मे हुई। मृतकों में दो सगे भाई और एक चचेरा भाई था जो एक ही मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे हेलमेट भी नही लगाये थे। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर, सीओ मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंच गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीनों लाश का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Karunakar Ram Tripathi
186

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap