Tranding
Mon, 27 Apr 2026 12:48 AM

होमगार्ड भर्ती परीक्षा: दूसरे दिन भी नकलविहीन संपन्न, 6795 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

जनपद में आयोजित होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को 11 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन ढंग से संपन्न हुई।

दो पालियों में आयोजित परीक्षा में कुल 6795 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। प्रथम पाली में 3378 एवं द्वितीय पाली में 3417 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि कुल 1845 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सघन चेकिंग, फ्रिस्किंग, बायोमेट्रिक सत्यापन और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई थी। साथ ही पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों की तैनाती भी सुनिश्चित रही।

पुलिस व प्रशासन की सतर्कता के चलते परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

Karunakar Ram Tripathi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap