Tranding
Mon, 27 Apr 2026 12:48 AM

डीएम ने डीजल, पेट्रोल पंप डीलरों, सेल्स ऑफिसरों, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों के साथ की बैठक

धनंजय कुमार शर्मा

बलिया, उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शनिवार को विकास भवन सभागार में डीजल -पेट्रोल पंप डीलरों, सेल्स ऑफिसरों, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में ईंधन आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और जनता को बिना परेशानी सेवा देने पर जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए पेट्रोल की उपलब्धता सुनिश्चित करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप संचालक पूरी ईमानदारी से कार्य करें और किसी भी परिस्थिति में आम लोगों को सेवा देने में लापरवाही न बरतें। उन्होंने पंप पर लग रही भीड़ पर चिंता जताते हुए कहा कि आवश्यक भीड़ न लगने दी जाए और सभी को व्यवस्थित तरीके से पेट्रोल डीजल उपलब्ध कराया जाए। इंडियन आयल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने स्टॉक और आपूर्ति से संबंधित पूरी जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि स्थिति की सतत निगरानी की जा सके।

जिलाधिकारी ने सख्त चेतावनी दी कि यदि किसी पेट्रोल पंप पर पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद पंप बंद पाया गया तो संबंधित मालिक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में पहले से अधिक मात्रा में ईंधन की आपूर्ति हो रही है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया की बार-बार पेट्रोल भराने आने वाले लोगों पर नजर रखी जाए और पंपों पर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि किसी प्रकार का पैनिक न फैले। डीएम ने पंप मालिकों को आश्वस्त किया कि सभी को पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन जमाखोरी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या आती है तो पंप संचालक प्रशासन और पुलिस की सहायता ले सकते हैं। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि खुद ईंधन आपूर्ति और बिक्री का पूरा डाटा चेक करेंगे। साथ ही पंपों पर पेयजल की व्यवस्था, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और ग्राहकों के साथ बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारियों और पंप संचालकों से टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील की, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, एआरटीओ अरुण कुमार राय, सभी पेट्रोल पंप मालिक एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap