Tranding
Fri, 17 Apr 2026 06:28 PM

तेज रफ्तार गन्ना लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर के कहर में एक वृद्ध की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

एक तेज रफ्तार गन्ना लोड अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोंघा सिसवा मुख्य मार्ग स्थित घोंघा चौक की बताई गई है।घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। 

थानाअध्यक्ष,राजन कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पासीटोला वार्ड संख्या 9 निवासी,प्रमोद चौधरी,उम्र 58 वर्ष के रूप में की गई है,उन्होंने आगे बताएं गन्ना लदे एक टेलर को जप्त किया गया है। मामले में मृतक के परिजनों केआवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे के कार्रवाई की जाएगी। 

संवाददाता को पता चला है कि प्रमोद चौधरी साइकिल से घोंघा चौक जा रहे थे,इसी दौरान घोंघा चौक से सरिस्वा की तरफ जाने वाली सड़क में पंचायत सरकार भवन के नजदीक गन्ना लदे वाहन की चपेट में आ गए,जिससे पहिए से दबने से उनकी मौत हो गई घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची गोपाल थाने की पुलिस और डायल 112 की पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक के दो बेटे,सुनील कुमार उम्र 27 वर्ष,सुशील कुमार, उम्र 25 वर्ष,और तीन बेटियां निभा कुमारी,उम्र 24 वर्ष, मनीषा कुमारी,उम्र 20 वर्ष, काजल कुमारी,उम्र 18 वर्ष बताई गई है। पिता के मौत के बाद बेटियां बदहवास हो गई हैं,पूरे क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छा गया है,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Karunakar Ram Tripathi
104

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap