Tranding
Wed, 15 Apr 2026 01:22 PM

बेतिया रेलवे स्टेशन का रेल महाप्रबंधक ने लिया जायजा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय बेतिया रेलवे स्टेशन पर घटिया भोजन का अधिक दाम की वसूली,सफाई को लेकर रेलवे जीएम के नाराजगी देखने को मिली, उन्होंने संवेदक पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया,उन्होंने संवाददाता को बताया कि यात्री सुविधा और साफ सफाई का,भोजन सामग्री का दाम अधिक लेने की शिकायत मिलने पर निरीक्षण करने का अवसर मिला। इसके पश्चात बेतिया रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक ने उनका स्वागत किया।

पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने संवाददाता को बताया कि रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के लिए कईआरोप,शिकायत मिलने के बाद हुआ है।

उन्होंने बेतिया रेलवे स्टेशन का विधिवत्त जायजा लिया,साथ ही स्टेशन पर बिकने वाले भोजन सामग्री,दाम,इसकी सफाई पर बिखर पड़े,इसको लेकर डीसीआई पर अपना बुखार उतरा। उन्होंने संवाददाता को आगे बताया कि यहां की व्यवस्था प्राय ठीक-ठाक है,इसे और भी दुरुस्त करने की आवश्यकता है।बेतिया रेलवे स्टेशन पर उतरते समय स्टेशनअधीक्षक लालबाबू रावत ने जीएम का स्वागत किया,इसके बाद रेल महाप्रबंधक ने यात्रियों की सुविधा के लिए किए जा रहे रेलवे के कार्यों का बारी-बारी से निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे के कैंटीन,शौचालय एवं गाड़ियों के कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इस क्रम में मां भवानी फुड के द्वारा यात्रियों को घटिया भोजन,अधिक दाम लिया जा रहा था,जिसको देखकर रेल महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने मैनेजर अनिकेत कुमार सोनी से पूछताछ किया। निर्धारित दर से अधिक दर पर यात्रियों को भोजन कराई जा रही थी। रेलवे स्टेशन के कैंटीन एवं ठेला पर बिकने वाले भोजन सामग्रियों के दामों में अधिक लेने की शिकायत पर मानक के अनुसार आपूर्ति नहीं करने पर बिफर पड़े।उन्होंने डीसीआई को आदेश दिया कि आप प्रतिमाह स्टेशन का निरीक्षण करें,इसका प्रतिवेदन भी भेजा करेंगे,इस निरीक्षण के उपरांत रेल यात्रियों में काफी हर्ष का माहौल देखा गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
90

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap