Tranding
Mon, 01 Jun 2026 08:33 PM

मुख्यमंत्री के आगमन को ले साफ सफ़ाई व लाइटिंग का करें उत्तम प्रबंध: गरिमा

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय के निर्देश पर नगर आयुक्त,विनोद कुमार सिंह के अनुरोध पर नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति की बैठक आहूत की गई,जो महापौर कीअध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी के लिखित निर्देश केआलोक में, आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी संवाददाता को देते हुए महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि आगामी 15-16 दिसंबर को माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के "महिला संवाद यात्रा" की शुरुआत,इस जिला से होना सुनिश्चित है, जो सुखद और प्रेरणास्पद है,उन्होंने आगे संवाददाता को बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के संभावित आगमन का पुरजोर स्वागत करने का निर्णय सर्वसहमति से लिया गया। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट से सर्किट हाउस चौराहा होकर बड़ा रमना मैदान में अवस्थित ऑडोटोरियम तक, सुव्यवस्थित आवागमन का उत्तम प्रबंध करने हेतु विभिन्न सड़को की मरम्मती का निर्णय लिया गया,वही गुणवत्तापूर्ण लाइटिंग,डस्टबिन का प्रबंध कराने का निर्णय भी लिया गया। महापौर सिकारिया ने आगे बताया कि महात्मा गांधी सभागार (ऑडोटोरियम) में प्रस्तावित प्रतिनिधि जीविका दीदियों के सम्मेलन को महिला सम्मान का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि इस मौके पर माननीय मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार का स्वागत वृहद पैमाने पर किया जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
106

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap