Tranding
Sat, 30 May 2026 11:23 AM

दिवंगत अरुण के स्मृति में व्यवसायियों ने किया शोभ बाजार बंद,श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

बीते शुक्रवार को जाने-माने व्यवसायी व समाजसेवी अरुण कुमार के असामयिक निधन पर उनकी स्मृति में आज स्थानीय व्यवसायियों ने शोभ बाजार को बंद रखा।वहीं दिवंगत अरुण कुमार के पैतृक गांव कलऊआ कला में स्थानीय ग्रामीण व बुद्धिजीवियों ने एक मिनट का मौन रखकर शोक श्रद्धांजलि प्रकट किया है ।श्रद्धांजलि समारोह में आए आगंतुकों ने मृतक अरुण कुमार की परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उनके परिवार के प्रति तन- मन-धन से हर संभव तत्पर रहने का संकल्प दोहराया।श्रद्धांजलि समारोह में मौजूद प्रमुख लोगों में पूर्व सरपंच रविंद्र प्रसाद ,जदयू नेता हरेंद्र प्रताप, सुनील दास, डॉ. जितेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार ,गजेंद्र प्रसाद, रघुवर प्रसाद सिंहा, मो. नेयाज ,डॉ रविंद्र कुमार ,रवि कुमार आदि शामिल थे।विदित हो कि स्थानीय व्यवसायी अरुण कुमार की मौत बीते 22 दिसंबर को अचानक दिल का दौरा पड़ने से हो गया है ।जिससे आसपास के लोग काफी मर्माहत हैं।

Karunakar Ram Tripathi
177

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap