Tranding
Thu, 16 Apr 2026 02:55 PM

खाना बनाने के क्रम में गैस रिसाव से लगी आग, महिला की हुई मृत्यु।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

थाना क्षेत्र के मझौलिया पंचायत के एक गांव के वार्ड नंबर एक में एक महिला खाना बनाने के दौरान उसके गैस सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारणआग लग गई, जिससे खाना बनाने वाली महिला बुरी तरह झुलस गई, इलाज के क्रम में उसकी मृत्यु हो गई,जबकि आग लगने के दौरान उसके दो पुत्र भी बुरी तरह झुलस गए,जिनका इलाज जीएमसीएच के बर्न वार्ड में चल रहा है।मृतिका की पहचान,विक्रमाशाह की पत्नी रीता देवी,उम्र 50 वर्ष के रूप में की गई है। संवाददाता को पता चला है कि खाना बनाने के क्रम में गैस रिसाव होने से किचन में आग लग गई, जिससे रीता देवी बुरी तरह से झुलस गई,और उसके दोनों बेटे जो वयस्क थे,वह भी जल गए हैं,जिनका इलाज चल रहा है।पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच भेज पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव को उनके परिजनों को सौंप दिया पुलिसआगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Karunakar Ram Tripathi
81

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap