Tranding
Sat, 28 Feb 2026 10:39 PM

निर्जला एकादशी पर किए सेवा कार्य

कठपुतली नगर में डॉ. ओपी टांक, पूजा व नीरज ने वितरित किए शीतल पेय पदार्थ

जयपुर। निर्जला एकादशी के उपलक्ष में कठपुतली नगर में सर्व समाज एवं कठपुतली नगर विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. ओपी टांक, अध्यापिका पूजा खटीक व नीरज राजनट ने एक अनौपचारिक कार्यक्रम आयोजित कर पुण्य कार्य किए। इसके अंतर्गत बच्चों एवं सभी आगंतुकों को शीतल पेयजल, आइस्क्रीम आदि का वितरण किया गया। इस दौरान बस्तीवासियों ने डॉ. टांक का स्वागत-सत्कार कर अभिनंदन किया।

इसी दौरान रतन खटीक व अजय चंदेल की ओर से भी शीतल पेय पदार्थों का वितरण किया गया। वहीं इस पुण्य कार्य में समिति उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, महामंत्री गजानंद खींची, विनोद भाट, नीरज भाट, नीरज खटीक, भगवान सिंह, भवानी सिंह खटीक, इकरार खान, अरुण गोगलिया, विष्णु सरसिया, दौलत वाल्मीकि, बलबीर सिंह, गोविंद खोडा आदि का सहयोग रहा।

Karunakar Ram Tripathi
90

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap