Tranding
Sun, 01 Mar 2026 12:25 AM
राजनीति / Oct 01, 2023

थके-मांदे कार्यकर्ताओं से भाजपा नहीं ला सकती परिवर्तन - बलराम यादव

 कार्यकर्ताओं से एकजुटता का प्रदर्शन करने का किया आह्वान।

 जयपुर/अजीतगढ़, राजस्थान।

थके-मांदे भाजपा कार्यकर्ताओं से नहीं आएगा परिवर्तन। इसके विपरीत कांग्रेस कार्यकर्ता जो सक्रियता से मैदान में डटे हैं और निरंतर कार्य कर रहे हैं, ऐसे कर्मठ कार्यकर्ता ही कांग्रेस पार्टी को सरकार में रिपीट कराएंगे और इन कार्यकर्ताओं तथा पार्टी पदाधिकारी के बूते राजस्थान में कांग्रेस सरकार सत्ता में वापस आएगी। वहीं भाजपा का मिथक भी टूटेगा। भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं का मत बना हुआ है कि एक बार कांग्रेस तो एक बार भाजपा, यह परिपाटी इस बार रिपीट नहीं होगी, बल्कि इनका मिथक टूटेगा और कांग्रेस राज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में फिर राजस्थान में सत्तासीन होगा और सत्ता में वापसी आमजन कराएगा। क्योंकि मुख्यमंत्री गहलोत ने सभी कौमों के लिए बहुत कुछ किया है और यह कार्य निरंतर जारी है।

 यह बात आज यहां कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से टिकट के दावेदार एवं युवा कांग्रेस नेता बलराम यादव ने कहीं। यादव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुटता के साथ मैदान में डटे रहे और कांग्रेस की रीति, नीति तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं। वहीं आपस में किसी भी तरह का कोई छोटा-मोटा मतभेद भी हो तो वह भूलकर एकजुटता दिखाएं।

 यादव ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कल्याणकारी योजनाओं को सभी वर्गों के लिए लाभकारी बताते हुए दावा किया कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार अपने काम और कार्यकर्ताओं के बूते रिपीट होगी। बलराम यादव बोले, पीएम मोदी के बार-बार राजस्थान आने से स्पष्ट है कि भाजपा की हालत पतली है और यहां के लीडर्स के बूते भाजपा कहीं टक्कर में नहीं है, इसलिए पीएम मोदी मजबूरन बार-बार राजस्थान आ रहे हैं। 

 राजस्थान में भाजपा का नेता ही तय नहीं।

बलराम यादव ने पीएम मोदी को मुखातिब होते हुए कहा कि प्रधानमंत्रीजी ज़मीनी हकीकत ये है कि राजस्थान में आपकी पार्टी के परिवर्तन का संकल्प कार्यकर्ताओं को भी तरस गया है। यहां आपका नेता ही तय नहीं है, हर नेता के अपने थके-मांदे चुनिंदा कार्यकर्ता हैं, पांडाल सूने हैं, कुर्सियां खाली हैं, अश्लील नृत्यों से भी भीड़ नहीं जुट रही और आपस में जूतमपैजार मची है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
114

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap