Tranding
Mon, 01 Jun 2026 07:55 PM

बलिया में 750 कारतूस के साथ एक महिला को जीआरपी ने धर दबोचा।

रिपोर्ट-धनंजय शर्मा 

बलिया, उत्तर प्रदेश।

जीआरपी बलिया की टीम को वाराणसी छपरा पैसेंजर ट्रेन में बड़ी सफलता मिली है। जीआरपी टीम ने 315 बोर का कारतूस बड़ी मात्रा में बरामद किया है। वहीं, एक युवती को भी हिरासत में लिया गया है।

बता दें कि जीआरपी को एक माह के अंदर यह दूसरी सफलता मिली है। इसके पहले जीआरपी ने 825 कारतूस और तमंचे बरामद किया था। वहीं, बुधवार को वाराणसी छपरा पैसेंजर ट्रेन से जीआरपी ने एक युवती को हिरासत में लिया, जिसके कब्जे से बैग में रखा 315 बोर के 750 कारतूस बरामद किये गये। जीआरपी की माने तो पकड़ी गई अभियुक्ता वाराणसी से कारतूस लेकर छपरा जा रही थी। अभियुक्ता के साथ की दो महिलाएं भागने में सफल रहीं। अभियुक्ता की टीम का सरगना कौन हैं ? इसकी पड़ताल में जीआरपी जुटी है।

Karunakar Ram Tripathi
115

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap