Tranding
Tue, 14 Apr 2026 11:24 PM

एक पेड़ मां के नाम के तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधारोपण

परतावल, महराजगंज, यूपी

नगर पंचायत परतावल में विश्व पर्यावरण दिवस पर एक अनूठी पहल की शुरुआत हुई। नगर के विभिन्न वार्डो में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश कुमार मद्धेशिया ने देववृक्ष पीपल और अधिशाषी अधिकारी कनुप्रिया शाही ने नीम का पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत किया। वहीं वार्ड नम्बर 04 के सभासद प्रतिनिधि मुनेन्द्र प्रताप उर्फ मुन्ना सिंह ने पाकड़ का पौधा, तो वार्ड नम्बर 07 सभासद प्रतिनिधि भगवान दत्त पाण्डेय ने कदम का पौधा लगाया इसी क्रम में वार्ड नंबर 09 पण्डित दीन दयाल उपाध्याय नगर के सभासद अजय पटेल, वार्ड नम्बर 10 शिव नगर सभासद, वार्ड नम्बर 14 सभासद शिवेंद्र सिंह ने वृक्षारोपण किया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

नगर चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश कुमार मद्धेशिया ने उपस्थित नागरिकों से 'हर घर-एक पेड़' लगाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यह अभियान माता-पिता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।

अधिशाषी अधिकारी कनुप्रिया शाही ने कहा कि पौधारोपण एक दिन की गतिविधि नहीं है। इसके संरक्षण की जिम्मेदारी सभी की है। उन्होंने बताया कि यह पौधा भविष्य में स्थानीय लोगों और पक्षियों के लिए फल और छाया का स्रोत बनेगा। उन्होंने कहा कि पेड़ों को मां के नाम से जोड़ने से भावनात्मक लगाव बनता है।

इस दौरान कार्यालय प्रधान लिपिक नेसार अहमद, समाजसेवी रोशन राजभर, शालू इद्रीशी, दीपक सिंह, शिवम द्विवेदी, राजकुमार पाल, सर्वेश सिंह, प्रियंका पाण्डेय, दिलीप चौधरी, अविनाश सिंह, विनय सिंह, देवराज सिंह, धीरज पासवान, अमित गौंड, आशीष गुप्ता, बृजेश गौतम, वशिष्ठ सिंह, दीपक रावत समेत अन्य मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
101

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap