Tranding
Tue, 02 Jun 2026 12:31 AM

लेखपाल के घर है 25 को मुंडन, कर रहे ड्यूटी...

चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जिले के नगर पंचायत चौक के तत्कालीन हल्का लेखपाल सुनील कुमार के दो बेटों का मुंडन संस्कार आगामी 25 अक्टूबर को होना सुनिश्चित है, लेकिन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एक पिता को दिन रात ड्यूटी करने पर विवशता हो गयी है। ज़िसे लेकर एक पिता द्वारा प्रशासन से उक्त तिथि पर अवकाश हेतु निवेदन भी किया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई ।

लेखपाल सुनील ने बताया कि उनके घर दर्जनों रिश्तेदार आकर मुंडन कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए हैं, लेकिन उनकी उपस्थिति घर पर न होने से उन्हें चिंता सता रही है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सदर रमेश कुमार ने बताया कि जांच कर कारवाई किया जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
152

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap