Tranding
Tue, 02 Jun 2026 04:04 AM

पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की मनाई गई पुण्य तिथि।

हाजीपुर /महुआ/राजापाकर(वैशाली) राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी वैशाली द्वारा महुआ नगर स्थित कर्पूरी भवन में जिला अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता के नेतृत्व में लोजपा व दलित सेना के संस्थापक,पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की चौथी पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान किसी जाति,धर्म,सम्प्रदाय में बांधकर नहीं रखा जा सकता है।गरीबों, पिछड़ों,वंचितों, अल्पसंख्यकों एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को सम्पूर्ण विकास के लिए सड़क से लेकर संसद तक जीवन पर्यन्त संघर्ष करते रहे।श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय रामविलास पासवान अमर रहे के नारे भी लगाये गये।मुख्य रूप से पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह,राष्ट्रीय महासचिव ब्रह्मदेव राय,छात्र जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,युवा जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा,जिला प्रवक्ता दिनेश पांडे,रालोजपा नेता सत्यनारायण शर्मा,राजीव कुमार दुबे,महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान,दलित सेना प्रखंड अध्यक्ष मनोज पासवान,छात्र प्रखंड अध्यक्ष धर्मवीर कुमार पासवान,शंकर पासवान,खोवारी राय,कबींद्र दास,संजय गुप्ता,पंकज महतो आदि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।वहीं हाजीपुर लोकसभा अंतर्गत राजापाकर प्रखंड के अहिआई गांव में समाजसेवी,सह लोजपा रामविलास के वरीय नेता अजय मालाकार जी की अध्यक्षता में लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार, गरीब, दलित,पिछड़ों के मसीहा,भारत के द्वितीय आंबेडकर पद्म भूषण श्रद्धेय रामविलास पासवान जी की पुण्यतिथि लक्ष्मी भवन सभागार में आयोजित की गई।उपस्थित सभी लोगों ने तैल चित्र पर माला अर्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं नमन किया।अजय मालाकार ने स्वर्गीय रामविलास पासवान के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धापूर्वक याद कर केंद्र सरकार से भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करने की मांग की है।पुण्यतिथि के मौके पर दरोगा पासवान, हरेंद्र ठाकुर,विनय दास, रणधीर पंडित, बिंदेश्वर उर्फ दीवान जी,सुरेश पासवान, चंद्रदीप भगत,दिलीप पंडित,कपींद्र महतो,अजय मालाकार, संजय कुमार पासवान,अशोक पंडित, रोहित कुमार,सतीश साह सहित अनेकों लोजपा रामविलास के कार्यकर्तागण, समाजसेवी,शिक्षाविद लोग उपस्थित थे। वहीं जिले के विभिन्न प्रखंड में रामविलास पासवान के चाहने वालों ने याद किया।

Karunakar Ram Tripathi
103

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap