Tranding
Fri, 05 Jun 2026 07:19 PM

बेलगाम ट्रेक्टर ने छात्रा को रौंदा मौत, मातम

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के कोवाही में ओवर लोड बेलगाम ट्रैक्टर ने स्कूली छात्रा को रौंद दिया।जिस कारण छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।इसकी खबर मिलते ही कोहराम मच गया।वहीं घटना की सूचना पाकर पातेपुर थाना व बलिगांव थाना ने पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार छात्र स्कूल से मिड डे मील खाने के बाद किसी जरुरत से घर गई थी।वापसी के दौरान रोशनी परवीन पिता अताऊर रहमान वार्ड 13 को ट्रेक्टर ने बुरी तरह से कुचल दिया।हादसे के बाद गाँव के लोगो ने ट्रेक्टर चालक को भी बुरी तरह मार पिट कर ज़ख़्मी कर दिया।जिसको सदर अस्पताल रेफर किया गया है।मालूम हो कि इससे पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है।जिसके कारण वहां के लोगों में काफी आक्रोश होने की वजह से सड़क को जाम कर दिया गया था।प्रशासन के समझाने के बाद जाम को ख़त्म किया गया।लोगों का कहना है कि चालाक नशे की हालत में था और ट्रेक्टर भी बिना नंबर के ही रोड पे लावारिस हालत में चलती है।जिसके वजह से ऐसी घटना आए दिन होती रहती है।

Karunakar Ram Tripathi
171

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap