Tranding
Fri, 17 Apr 2026 03:47 AM
राजनीति / Oct 06, 2024

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी द्वारा शान्ति मार्च निकाल विधायक सुरेन्द मैथानी के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन।

मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।

दिव्यांग अभिषेक सिंह के हत्यारे हैं राजस्व परिषद के अधिकारी, दर्ज हो मुकदमा।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

दिव्यांग महागठबन्धन के आवाहन पर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क से शान्ति मार्च निकाल कर विधायक सुरेन्द मैथानी के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया | प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन विधायक को सौंपा गया|विधायक सुरेन्द मैथानी ने मुख्यमंत्री तक मांग पत्र पहुंचा कर न्याय दिलवाने का दिया भरोसा दिया|राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिव्यांग महागठबन्धन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि लेखपाल पद पर चयनित ओ.एच. श्रेणी चयनित दिव्यांग नौ महिने से अधिक समय से ईको गार्डेन लखनऊ में आपनी नियुक्ति के लिये अनशन कर रहे है | सरकार उनकी जायज मांगों को पुरा नहीं कर रही है| अधिकारियों के भ्रष्टाचार के क्षुब्ध होकर दिव्यांग अभिषेक सिंह ने आत्महत्या कर ली| राजस्व परिषद के अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए| प्रदेश के 54 लाख दिव्यांगजन को एकजुट करने का प्रयास महागठबन्धन कर रहा है| हम सरकार व राजनैतिक दलों को अपनी ताकत का अहसास करायेंगे|

चयनित ओ.एच. श्रेणी के दिव्यांगजन को न्याय न मिला तो सत्ता पक्ष व विपक्ष के मुख्यालयों को घेरा जायेगा| आज के शान्ति मार्च प्रदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता अल्पना कुमारी, अशोक कुमार, अरविन्द सिंह, वैभव दीक्षित, गुड्डी दीक्षित, गौरव कुमार, रंजीत सिंह, सरला, सीमा, जौहर अली, दिलीप कुमार, मीरा कुशवाहा, गोमती, याशमीन, आशीष कुमार, अर्जुन कुमार आदि शामिल थे|

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
140

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap