Tranding
Thu, 16 Apr 2026 11:51 PM

अपने को बेडियों में जकड़ कर कानपुर से लखनऊ मुख्यमंत्री आवास तक पद यात्रा करेगे वीरेन्द्र कुमार।

पुलिस प्रशासन की वादा खिलाफी से हैं नाराज।

थानों में नहीं हो रही है पीडित दिव्यांगजन की रिपोर्ट।

नहीं बन रहे है रैम्प, दिव्यांगजन अधिनियम 2016 का नहीं हो रहा अनुपालन।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार 26 अगस्त से अपने को बेडियों में जकड़ कर कानपुर से लखनऊ मुख्यमंत्री आवास तक पद यात्रा करेगे । उन्होंने पुलिस प्रशासन की वादा खिलाफी पर अपनी नाराजगी जतायी है|

वीरेन्द्र कुमार ने कहा है कि थानों में पीडित दिव्यांगजन की रिपोर्ट नहीं दर्ज हो रही है।

पुलिस थानों में रैम्प नहीं बन रहे हैं और दिव्यांगजन अधिनियम 2016 का अनुपालन भी नहीं हो रहा है। 

वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर दिनांक 26 अगस्त को सुबह 9 बजे फूलबाग गांधी प्रतिमा कानपुर नगर से मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग लखनऊ तक न्याय दिलाओ भ्रष्टाचार मिटाओ पद यात्रा निकाल कर मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन दिया जायेगा । पदयात्रा के दौरान हम अपने आपको बेडियों में जकड़ कर पैदल चलेेगे|पहला पडाव उन्नाव बाईपास रामा गेस्ट हाऊस होगा ।बैट्री चलित ट्राई साईकिल, दिव्यांग स्कूटी, दो पहिया वाहन मारूती बैन आदि पदयात्रा में शामिल रहेगी।इस सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई है।आज की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, वैभव दीक्षित, मनोज कुमार त्यागी, गुड्डी दीक्षित, तृप्ति खरे, अनुराधा गुप्ता, सीमा कुशवाहा, गोमती, याशमीन, सरला, जितेन्द्र गुप्ता आदि शामिल थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
84

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap