Tranding
Mon, 01 Jun 2026 09:17 PM
धार्मिक / May 18, 2025

हजरत मुहम्मद साहब की शिक्षाओं पर 19 मई को होगा व्याख्यान।

-अखलाकी इंकलाब विषय पर कुरान व हदीस की रोशनी में विभिन्न वक्ता डालेंगे प्रकाश।

वसीम अकरम कुरैशी

जयपुर, राजस्थान।

हजरत मुहम्मद सल्ललाहु अलैहि वसल्लम के 1500वें जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर 19 मई को सुबह 10 बजे पहाड़गंज स्थित हिरा इंगलिश सीनियर सैकेंडरी स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम होगा। जिसमें

अमीर सुन्नी दावते इस्लामी हजरत मौलाना मोहम्मद शाकिर अली नूरी साहब (मुंबई) मुख्य अतिथि होंगे। वे हुजूर सल्ललाहु अलैहि वसल्लम का अखलाकी इंकलाब विषय पर कुरान व हदीस की रोशनी में प्रकाश डालेंगे।

कार्यक्रम संयोजक अल्हाज मौलाना सैय्यद मुहम्मद कादरी साहब के अनुसार मुफ्ती-ए-शहर जयपुर हजरत मुफ्ती अब्दुस्सत्तार साहब की सरपरस्ती में आयोजित इस कार्यक्रम में हजरत मुहम्मद सल्ललाहु अलैहि वसल्लम की जीवनी पर विभिन्न वक्ता विस्तार से प्रकाश डालेंगे। इस मौके पर चारदीवारी क्षेत्र में विशेष सजावट की जाएगी। गरीबों को खाद्य साम्रग्री, जेल व अस्पतालों में जरुरतमंदों को फल वितरित किए जाएंगे। सुन्नी दावते इस्लामी जयपुर, नूरी सुन्नी सेंटर विकास समिति और वाहिद मेमोरियल सोसायटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का आगाज हजरत मौलाना मोहम्मद शाकिर अली नूरी परचम लहराकर करेंगे। इससे पूर्व इनका एक व्याख्यान हुजूर सल्ललाहु अलैहि वसल्लम का अखलाकी इंकलाब विषय पर होगा। सलातो सलाम व दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
142

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap