Tranding
Sat, 30 May 2026 03:10 AM

कालेडी के दो युवकों ने शादी में101 रुपए लेकर पेश की मिसाल

-ब्राह्मण समाज को दिया संदेश

जयपुर, राजस्थान

कालेडी गांव के पाण्डेय की ढाणी में स्वर्गीय भगवान सहाय शर्मा (थानेदार) के बेटों ने 101 रुपए में शादी रचाकर ब्राह्मण समाज को दहेज प्रथा खत्म करने का संदेश दिया है। बड़े भाई भवानी शंकर शर्मा ने बताया कि दोनों छोटे भाइयों की शादी 18 अप्रैल को बिगावास निवासी कमलेश शर्मा की बेटियों के साथ होने जा रही है। इस संदर्भ में 12 अप्रैल को लग्न टीके का कार्यक्रम था, जिसमें 101 रुपए लेकर समाज में एक मिसाल पेश की।

परिवार की इस पेशकश से गांव एवं समाज में वर पक्ष की चर्चा जोरों पर है तथा मौके पर ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने और मौजूद अन्य समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने भी इस पहल को सराहा और कहा कि अन्य युवाओं को भी दहेज का विरोध करना चाहिए, ताकि समाज में इस सामाजिक बुराई का अंत हो। इस मौके पर उपस्थित सभी अतिथियों का भवानी शंकर शर्मा ने अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया।

Karunakar Ram Tripathi
139

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap