Tranding
Fri, 17 Apr 2026 01:54 AM

एजेंट की लापरवाही के कारण मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक युवक का मालदीप में हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

दो दो एजेंटों के द्वारा मुफासिल थाना क्षेत्र के बरवत सेना, निवासी,युवक राजेश यादव,उम्र 38 वर्ष को नौकरी देने को लेकर मालदीप ले गया था,जहां किसी तरह की सुविधा नहीं मिलने के कारण युवक की तबियत दो बार खराब हुई,मगर इसका सही इलाज दोनों एजेंटों के द्वारा नहीं कराया गया,जिसके कारण उसकी मौत हो गई, परिजनों नेअपने पुत्र के मौत का कारण दोनों एजेंट को बताया है l मृतक के साल अरविंद कुमार यादव ने संवाददाता को बताया कि राजेश मनवापुल थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरटिया गांव निवासी, मोहम्मद इकरामुल उर्फ गुड्डू तथा खगड़िया जिला के राजा कुमार के माध्यम से 13 जून को मालदीप गया था l उसने आगे बताया कि दोनों एजेंट ने अच्छे पैसे और खाने-पीने का अच्छी व्यवस्था की बात कह कर राजेश को मारपीट भेजे थे वहां जाने के बाद पता चला कि ऐसी किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं थी इसके कारण 20 दिन में ही राजेश की मौत हो गई,मालदीप जाने के तीन दिन बाद ही इसकी तबीयत बिगड़ गई,परिवारजनों ने कई बार दोनों एजेंट से संपर्क साधना चाहा,मगर संपर्क नहीं हो सका,मजदूर का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया,संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के पांच बच्चे हैं,इसमें चार बेटी और एक बेटा है,मृतक की पत्नी,रिंकी देवी व उनके बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है, ग्रामीणों ने बताया कि राजेश का शव 5 दिन बाद मालदीप से लाया गया है l

Karunakar Ram Tripathi
105

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap