Tranding
Sat, 28 Feb 2026 07:17 AM

मॉर्निंग वॉक कर रहे दो दोस्तों को पिकअप ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल।

बेतिया, बिहार।

एक तेज रफ्तारअनियंत्रित पिकअप वैन ने मॉर्निंग वॉक कर रहे दो दोस्तों को कुचलते हुए चला गया,जिससे एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, तथा दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया, जिसका इलाज स्थानीय स्तर पर अस्पताल में चल रहा है।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि घटना जोगापट्टी थाना क्षेत्र के नवलपुर स्थित पटेरवा पेट्रोल पंप के पास हुई है, पुलिस को सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचकर शव कोअपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम हेतु गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल बेतिया भेज कर मामले की जांच में जुड़ गई है। घटना के बारे मेंथानाअध्यक्ष,कंचन कुमारभास्कर ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान जोगापट्टी थाना क्षेत्र के बेलबनवा गांव निवासी, ललन यादव के पुत्र, प्रदीप यादव,उम्र 35 वर्ष के रूप में की गई है,जबकि घायल व्यक्ति की पहचान,मोहर्रम मियां के पुत्र,अकबर अंसारी, उम्र 45 वर्ष के रूप में की गई है। पोस्टमार्टम उपरांत शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। ग्रामीण संवाददाता को बताया कि प्रदीप और अकबर दोनों खास मित्र थे,दोनों साथ में मॉर्निंग वॉक करने गए थे, इसी क्रम में पिकअपवान उन दोनों को कुचल दिया।प्रदीप तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं, वह मजदूरी करकेअपने बाल बच्चों का पालन पोषण कर रहा था।

Karunakar Ram Tripathi
91

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap