Tranding
Sat, 30 May 2026 08:19 PM

ट्रेन की चपेट मेंआने से चौकाटी यादव की हुई मौत

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बेतिया नरकटियागंज रेल खंड पर मिश्रौली ढाला के पास ट्रेन की चपेट मेंआने से जोगापट्टी थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव निवासी,चौकाटी यादव की मृत्यु हो गई। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि चौपाटी यादव काम के लिए घर से बाहर जा रहे थे,स्थानीय लोगों ने तेज आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंच कर देखा कि युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा था ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना रेल पुलिस के साथ कुमारबाग थाना को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची,छानबीन शुरू कर दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु कीअसली कारणों का पता चल सकेगा।पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह एक घटना थी या युवक किसी अन्य कारण से ट्रैक पर था। मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला, लेकिन स्थानीय से पूछताछ के बाद उसकी पहचान चौकाटी यादव के रूप में हुई। परिजनों से संपर्क साधने के लिएआसपास के स्थान को भी सूचना भेज दी गई है।इस घटना ने रेलवे सुरक्षा उपाय कीआवश्यकता पर ध्यान आकर्षित किया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रही है,परिजनों को सूचित करने के बादआगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
73

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap