Tranding
Fri, 17 Apr 2026 06:28 PM

बाइक सवार 2 अपराधियों ने चाकू के बल पर सीएसपी संचालक से एक लाख रुपया लूटकर हुए फरार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बाइक सवार 2 अपराधियों ने चाकू के बल पर फिनो बैंक के सीएसपी संचालक से ₹1लाख लूटकर आसानी से फरार हो गए। घटना जिले के माधोपुर चौक की बताई गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।थानाअध्यक्ष, अखिलेश कुमार मिश्रा ने संवाददाता को बताया कि मोहम्मदी गांव निवासी, सीएसपी संचालक,राजेश राम सीएसपी संचालक केंद्र से करीब 200 मीटर की दूरी पर चाकू का भय दिखाकर अपराधियों ने लूट की घटना कोअंजाम दिया है।घटना के बारे में संवाददाता को पुलिस के मीडिया सेल प्रभारी इंस्पेक्टर,सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दो अज्ञातअपराध कर्मी द्वारा एक लाख रुपए लूट लिया गया है।पुलिस अधीक्षक, डॉक्टर शौर्य सुमन घटनास्थल का निरीक्षण कर सदरअनुमंडल पदाधिकारी 1 विवेक दीप के नेतृत्व में एस एसआईटी का गठन किया है, उन्होंने आगे बताया है कि एस एस पी के तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्य के आधार पर, कांड का उद्वेदन और गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।

Karunakar Ram Tripathi
99

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap