Tranding
Mon, 27 Apr 2026 08:33 AM

भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत।

 झारखंड से उत्तर प्रदेश जाने वक्त हादसा, कार ने खड़े ट्रक में मारी जोरदार टक्कर

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

 गया, बिहार।

जिले के आमस थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गुरुवार की दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। झारखंड से उत्तर प्रदेश की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने जीटी रोड पर खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना जीटी रोड स्थित गया के आमस थाना अंतर्गत सिहुली गांव के पास की है।

कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल ड्राइवर ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। क्रेन बुलाकर शवों और घायल ड्राइवर को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष इंद्रजीत ने बताया कि सभी मृतक औरंगाबाद के रहने वाले हैं। उनके घर वालों को घटना की सूचना दी गई है। घटना आमस के सिहुली मोड़ के पास घटी है। घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। मरने वालों में से एक इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष अनूप कुमार भी हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
40

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap