Tranding
Sat, 06 Jun 2026 06:15 AM

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, सांसद रवि किशन ने दिखाई हरी झंडी।

गाँव, वार्ड और मोहल्लों को रोगमुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे दिलाई शपथ।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

कलेक्ट्रेट स्थित पर्यटन भवन से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान (5 से 31 अक्टूबर) का शुभारंभ किया गया। सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने अभियान की शुरुआत करते हुए संचारी रोग निवारण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए जनजागरूकता और स्वच्छता ही सबसे प्रभावी उपाय है।

कार्यक्रम से पहले जिलाधिकारी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सांसद ने उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, नगर निगम, पशुपालन और स्वास्थ्य विभाग के वर्करों को शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को यह संकल्प कराया कि वे अपने गाँव, वार्ड और मोहल्लों को रोगमुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे और साफ-सफाई एवं स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाएंगे।

सांसद ने कहा कि “घर-घर दस्तक अभियान—स्वस्थ व्यवहार अपनाना है, संचारी रोग को हराना है” को सफल बनाने के लिए हर नागरिक को आगे आना होगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के अनुरूप स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और ग्रामीण विभाग मिलकर इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देंगे।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेश झा ने बताया कि जिले में संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2025 में अब तक सिर्फ 21 इंसेफलाइटिस के मरीज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में उल्लेखनीय रूप से कम हैं। यह प्रशासनिक प्रयासों और जन-सहयोग का परिणाम है।

दस्तक अभियान 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बुखार, डेंगू, मलेरिया, जापानी इंसेफलाइटिस, चिकनगुनिया और अन्य संचारी रोगों से बचाव की जानकारी देंगी तथा बीमार लोगों को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाने के लिए प्रेरित करेंगी।

कार्यक्रम में विधायक विपिन सिंह, जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसीएमओ डॉ. राजेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, बीएसए रामेंद्र सिंह, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, पार्षद अजय राय, पार्षद रढनजन्य जुगनू सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

सांसद रवि किशन ने अंत में कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब प्रत्येक व्यक्ति अपने घर और आसपास की स्वच्छता की जिम्मेदारी खुद उठाए। उन्होंने कहा, “अगर जनता और प्रशासन एकजुट होकर काम करें तो गोरखपुर को पूरी तरह रोगमुक्त बनाया जा सकता है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
89

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap