Tranding
Sat, 30 May 2026 04:31 PM

रेलवे ट्रैक पर विक्षित युवती का शव मिलने से फैली सनसनी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

स्थानीय मनुआपुल थाना क्षेत्र के, बेतिया नरकटियागंज रेल खंड पर जोकहां गांव के पास,भाजपा कार्यालय के ठीक सामने एक विक्षिप्त युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है,जिसकी पहचान कैथवलिया गांव निवासी,धीरेंद्र शाह की पुत्री,उषा कुमारी के रूप में की गई है।मृतक युवती की मां ने संवाददाता को बताया कि उनकी पुत्री मानसिक रूप से विक्षिप्त थी,घर से सुबह 4.00 बजे बिना कहे निकल गई, जिसकी काफी खोजबीन की जा रही थी। प्रभारी थाना प्रभारी, राहुल सिंह ने संवाददाता को बताया कि शव बेतिया नरकटियागंज रेलवे के मुख्य लाइन पर पड़ी हुई मिली। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया मेडिकल कॉलेजअस्पताल भेज दिया है,पोस्टमार्टम उपरांत,शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

Karunakar Ram Tripathi
143

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap