Tranding
Mon, 27 Apr 2026 08:36 AM

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी के अधिकारियों ने किया पौधारोपण।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल गोरखपुर के परिसर में अखिलेश्वर सिंह (IPS) उप महानिरीक्षक SHQ, डॉ. दिनेश कुमार मिश्रा उप महानिरीक्षक ( चिकित्सा) सयुंक्त चिकित्सालय तथा असेम हेमोचन्द्र उप महानिरीक्षक RTC गोरखपुर के कर कमलों के द्वारा पौधा लगाकर पौधारोपण अभियान 2024 का शुभारंभ किया गया। एस एस बी के डीआईजी अखिलेश्वर सिंह ने कहा कि हमें अपने वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधरोपड़ करना चाहिए आज हम लोगों ने एस एस बी परिसर में पौधरोपड़ किया है इस अवसर पर उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय द्वारा पर्यावरण संगत जीवनशैली अपनाने और उसके अनुरूप कार्य करने हेतु प्रेरित किया और शपथ दिलाई। इस अवसर पर श्री पराग सरकार कमांडेंट, डॉ. आई. एच. काजमी कमांडेंट (चिकित्सा) समेत SSB गोरखपुर में पदस्थापित सभी अधिकारी और बल कार्मिकों के साथ-साथ राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय लखनऊ कैम्पस के शिक्षक और विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर 203 पौधे लगाये गये तथा इस वर्ष सशस्त्र सीमा बल गोरखपुर को 21000 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
66

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap