Tranding
Wed, 15 Apr 2026 01:51 AM

सहकारिता के चुनाव हेतु आज निर्वाचित संचालकों का निर्विरोध चुनाव हुआ।

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

 कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

नया बाजार चुन्नी गंज कानपुर में संचालक मण्डल के सहकारिता के चुनाव हेतु आज निर्वाचित संचालकों का निर्विरोध चुनाव हुआ। नया बाजार में 13 संचालक चुने जाते हैं जिसमें 1 निदेशक गोविन्द नगर क्षेत्र में नाम नहीं आया जिसके कारण वह रिक्त रही। 12 संचालक चुने जाने थे परन्तु 14 लोगों द्वारा नामांकन किये जाने के कारण चुनाव प्रक्रिया हुयी । जिसमें एस0डी0 परिहार चेयरमैन जिला सहकारी बैंक के प्रयास से राहुल सिंह ने हरजेन्दर नगर निर्वाचन क्षेत्र (व्यक्तिगत) अपना नाम ले लिया एवं सुरेश गुप्ता पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी फेडरेशन कानपुर देहात के प्रयास से नीरज गुप्ता ने अपना नाम वापस ले लिया। जिसके चलते निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया हुयी। जो निदेशक निर्वाचित हुये जिसकी घोषणा चुनाव अधिकारी अमर सिंह जिला कृषि अधिकारी प्रमाण पत्र देकर की गयी। सुरेश गुप्ता जनरलगंज समिति क्षेत्र, राधा शर्मा पनकी क्षेत्र, सन्दीप परिहार कल्याणपुर क्षेत्रआदित्य तिवारी कल्याणपुर क्षेत्र, प्रीति शर्मा चुन्नी गंज क्षेत्र,पूनम शर्मा कैन्टोनमेन्ट क्षेत्र, शिवबालक कुरील कल्याणपुर क्षेत्र, अतुल कृष्ण नवाबगंज क्षेत्र शिव कुमार श्रीवास्तव कर्नलगंज क्षेत्र, रूकमपाल सिंह हरजेन्द्रर नगर क्षेत्र,पूजा बाल्मीकी जनरलगंज क्षेत्र,स्वाती सिविल लाइन्स क्षेत्र सभी संचालकों को उनके प्रशसकों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौजूदा नवनिर्वाचित संचालकों को हरी कुशवाहा पूर्व चेयरमैन नया बाजार ने शपथ दिलायी कि उपभोक्ता की जो समितियां है उनके उत्पादों को जन-जन पहुँचाने एवं सरकारी विभागों में जो हमारे उपभोक्ता सोसाइटीयां बनाती है उनको आपूर्ति कराने का भी कार्य किया जायेगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
120

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap