Tranding
Sat, 28 Feb 2026 01:45 PM
धार्मिक / May 06, 2024

उर्स की मुबारकबाद देने पहुंचे पूर्वांचल के बड़े होटल व्यवसायी ध्रुव श्रीवास्तव।

मीडिया जगत के वरिष्ठ पत्रकार डॉ राज श्रीवास्तव ने भी उर्स की दी मुबारकबाद।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

शहंशाह ए गोरखपुर सूफी संत हजरत बाबा मुबारक खां रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स के मौके पर गोरखपुर के बड़े होटल व्यवसायी ध्रुव श्रीवास्तव व मीडिया जगत के वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर राज श्रीवास्तव ने बाबा के आस्ताने पर पहुंचकर सदर इकरार अहमद को उर्स की मुबारकबाद दी । हजरत बाबा मुबारक खां शहीद के आस्ताने से हमेशा अमन और शांति व भाईचारे का पैगाम पहुंचता है । यही वजह है कि आस्ताने पर सभी धर्म संप्रदाय के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और बाबा के फैज से फैजेयाब होते हैं आस्ताने की सजावट और व्यवस्था को देखकर उन्होंने कमेटी के लोगों को धन्यवाद दिया साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व नगर निगम द्वारा दी गई व्यवस्था की भी सराहना की। इस मौके पर आईएएस पीसीएस काउंसलर खैरुल बशर ,हाजी कलीम फर्जंद ,सैयद शहाब समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
106

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap