Tranding
Wed, 18 Jun 2025 05:55 AM

विश्व मानवाधिकार परिषद ने पैरालेसिस बीमारी से पीड़ित राम जी को प्रदान की आर्थिक सहायता।

अबू शहमा अंसारी

लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

सामाजिक संगठन विश्व मानवाधिकार परिषद जो संपूर्ण भारत में सामाजिक कार्यो के लिए एक अलग पहचान बना रखी है। संगठन का एक एक पदाधिकारी पीड़ित व्यक्ति की मदद के लिए तैयार रहता है। चाहें वह कोरोना काल हो या अन्य कोई आपदा हमेशा संगठन के पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है। 

लेकिन कुछ घटनाएं ऐसी होती है जिसकी हम कल्पना नही कर सकते है कि अचानक पता चला है कि संगठन के कर्मठ एवं जुझारू पदाधिकारी राम जी को पैरालिसिस का अटैक पड़ा जिसको सुन कर हर पदाधिकारी दंग रह गया। अब संगठन का हर पदाधिकारी एवं सदस्य राम जी को जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन समाज के हर पीड़ित की आवाज है और विश्व मानवाधिकार परिषद केवल एक संगठन ही नहीं बल्कि एक परिवार है अगर परिवार में किसी सदस्य को कोई दिक्कत तकलीफ होती है तो परिवार के हर सदस्य को दुख होता है लेकिन जो घर का मुखिया होता है उसको सबसे ज्यादा तकलीफ होती है, क्योंकि मुखिया के लिए सभी सदस्य बराबर होते हैं क्योंकि मुखिया को सभी को एक साथ लेकर चलना पड़ता है और यह मुखिया का कर्तव्य बनता है कि सभी को बराबर सम्मान दे। इसलिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुछ पदाधिकारियों ने आपस में सहयोग करके राम जी को आर्थिक सहायता भेजने का सराहनीय कार्य किया है।जिसके लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर एम आर अंसारी, एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणेश शंकर यादव जी दिल्ली के जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल में एडमिट श्री राम जी से मुलाकात की और जो सहयोग राशि कुछ पदाधिकारियों ने दी थीं वह सहायता उनके छोटे बेटे को सौप दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष लीगल सेल एडवोकेट पायल जी ने बताया कि हम समाज के हर पीड़ित परिवार की मदद के लिए तैयार रहते हैं श्री राम जी तो हमारे परिवार का हिस्सा है उनकी मदद करना हम सबका परम कर्तव्य है।

इसी प्रकार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणेश शंकर यादव ने भी बताया जो भी सहयोग हों सकता हम लोग करने के लिए तैयार है बस ईश्वर से प्रार्थना है कि राम जी जल्द स्वस्थ हो जाए। राष्ट्रीय महासचिव सेख हमीदुल्लाह आजमीन ने भी बताया कि राम जी संगठन के लिए हमेशा सहयोग प्रदान करते रहें हैं आज़ उनके ऊपर दिक्कत है तो हमारा भी फर्ज बनता है कि हम उनकी मदद करें। सहयोग प्रदान करने वाले पदाधिकारियों में राष्ट्रीय वरिष्ट उपाध्यक्ष भारत भूषण जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणेश शंकर यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रुपेश धवन, राष्ट्रीय अध्यक्ष लीगल सेल एवं प्रभारी छत्तीसगढ़ एडवोकेट पायल पोपटानी, राष्ट्रीय महासचिव शेख़ हमीदुल्ला अजमीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ आरती राजपूत, राष्ट्रीय महासचिव यूथ प्रकोष्ठ मेमन मोहम्मद राइस फारुख भाई, साउथ इंडिया प्रेसिडेंट शेख सहजहां, साउथ इंडिया प्रेसिडेंट महिला प्रकोष्ठ डाक्टर चिंता सारदा, साउथ इंडिया महासचिव साई कुमार, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कुलवांत सिंह, पटेल शाहिद रजा इब्राहिम भाई, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पंजाब डाक्टर प्रीती गुप्ता, प्रदेश प्रभारी पंजाब एडवोकेट रवि विनायक, प्रदेश महासचिव पंजाब सुरेंद्र कुमार,प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ हरियाणा ममता गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ हरियाणा निकेश गुप्ता,प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ हरियाणा पूजा गोयल, प्रदेश महासचिव राजेश गोयल, डाक्टर योगिता शर्मा,सुमन तिवारी, रितिका, पूनम गोयल, सीमा गुप्ता, सोनिया, सीमा सिंह, संदीप एडवोकेट, डाक्टर रमनजीत, हरप्रीत सिंह, डाक्टर सविता, हरमीत,भूपिंदर सिंह, आदि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने बताया कि उपरोक्त सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा जो भी सहयोग प्रदान किया गया वह सराहनीय है उसकी जितनी भी प्रसंशा की जाए कम है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
66

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2025. SiteMap