Fri, 12 Jun 2026 11:53 PM

दो युवकों ने पुलिसकर्मी बताकर लाखों के जेवर की ठगी का मामला उजागर

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

नगर थाना क्षेत्र में दो युवकों के द्वाराअपने आप को पुलिसकर्मी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है।नगरथाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाकर लाखों के जेवर ठग लिए हैं। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि अजय गुप्ता अपनी पत्नी को पहुंचाकर घर लौट रहे थे,तभी दोनों युवकों नेअजय गुप्ता को डराते हुए कहा कि इलाके में हत्याएं हो रही हैं,सोने केआभूषण पहनना सुरक्षित नहीं है, उन्होंनेअजय कोअपने सोने का चैन,अंगूठी निकलवा लिया,और पीड़ित को एक कागज का टुकड़ा देकर इसमें सोने का चैन और अंगूठी रखकर जेब में रखने को कहा,घर जाने को बोल दिया।अजय कुमार गुप्ता घर आये,अपने सोने के आभूषण उतार कर दिए, कागज में लपेट कर जेब में रख दिया, इसके बाद दोनों युवक मौके से चले गए घर पहुंचने पर जबअजय ने कागज निकाला तो उसमें सोने केआभूषण की जगह छोटे पत्थर मिले,उन्हें तुरंत एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है। पीड़ित ने नगर थाने में घटना की सूचना दी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया। आसपास के सीसीटी टीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने आम जनता से सतर्क रहने आम अनजान व्यक्तियों की बातों में ना आने की अपील की है।

India khabar
29

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap