Tranding
Wed, 15 Apr 2026 01:55 AM

इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, बेतिया शाखा ने 150 जरूरतमंदो के बीच किया कंबल वितरण।

शहाबुद्धीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,जिला रेड क्रॉस सोसाइटी का बेतिया शाखा के परिसर में,भीष्म ठंडी को देखते हुए,अत्यंत गरीब, अभिवंचित वर्ग,विकलांग,वृद्ध, 

गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले पुरुष, महिलाओं को मानवता की सेवा की दृष्टिकोण से कंबल इत्यादि का वितरण किया गया। इस वितरण समारोह में,जिला रेड क्रॉस सोसाइटी बेतिया शाखा केअध्यक्ष,डॉ सुशील कुमार चौधरी,उपाध्यक्ष, विश्वनाथ झुनझुनवाला,सचिव डॉक्टर जगमोहन कुमार,प्रबंध समिति के सदस्या,सुरैया - सहाब,डॉक्टर इंतशारुल हक, सैयद शकील अहमद सूर्यकांत मिश्रा,अनुज कुमार,राजकुमार, अर्पित केशान,मनोज कुमार बरनवाल,सत्येंद्र कुमार,सैयद इरशादअख्तर दुलारे,श्याम राज,प्रेम कुमार दास,अरुण कुमार बरनवाल,प्रदीप केशन इत्यादि वितरण कार्यक्रम में उपस्थित थे।

इसी क्रम में,नौतन प्रखंड के मंगलपुर कला गांव के सात अग्नि पीड़ित परिवारों में राहत सामग्री के रूप में तिरपाल, हाईजीन कीट एवं कंबल वितरित किया गया।आजीवन सदस्य बिहारशरीफ,लाल प्रसाद उर्फ लाल दरोगा महतो,डॉ.एस.सी.गुप,पिंकी देवी,अनिल कुमार,ललन प्रसाद,समीर खान,गंगा सागर, सुरेश प्रसाद,जितेन्द्र शर्मा, सुनील कुमार,स्वयंसेवक,राम कुमार,रोहित राज,अभिषेक राज,कर्मी मधुरेन्द्र चौबेआदि सहित लाभार्थी उपस्थित थे।

Karunakar Ram Tripathi
154

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap