Tranding
Sat, 30 May 2026 09:10 PM
शिक्षा / Jul 07, 2023

शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकों कर्मियों की प्रतिनियुक्ति हुई रद्द,मूल स्थान पर लौटना होगा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

शिक्षा विभाग में सुधार व परिवर्तनों का दौर जारी है।इस क्रम में विभाग ने दूसरे विभागों एवं कार्यालयों में प्रतिनियुक्त शिक्षकों व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।विभाग ने इसके साथ ही सभी प्रतिनियुक्त शिक्षकों व कर्मियों को 24 घंटे के अंदर अपने मूल विद्यालय व कार्यालयों में योगदान सुनिश्चित करने का आदेश जारी कर दिया है। विभाग के इस आदेश से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। जिले के कई शिक्षक,कर्मी लंबे समय से दूसरे विभागों, कार्यालयों में प्रतिनियुक्त थे, अब अचानक विभाग के इस फरमान से हड़कंप मच गया है। शिक्षकों के दूसरे जगह प्रतिनियुक्त होने से स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।जिन विद्यालयों के शिक्षक को दूसरे विद्यालय या कार्यालय में प्रतिनियुक्त थे, उनके कारण विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य बाधित हो रहा था। शिक्षक की कमी के कारण भी यही मुख्य कारण है। जिन शिक्षकों के प्रतिनियुक्ति चुनाव कार्य, शिक्षक नियोजन,बीआरसी में बड़े पैमाने पर शिक्षक प्रतिनियुक्त हैं,यहां तक कि जिला शिक्षा कार्यालय और उसके मातहत अन्य कार्यालय में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी,उनको भी अपने मूल विद्यालय में योगदान करने का आदेश निर्गत कर दिया गया है, जिन्हें 24 घंटे के अंदर मूल स्थान पर योगदान कर लेना है, अन्यथा उनका वेतन स्थगित रहेगा साथ ही विभागीय कार्यवाही के अधीन रहेंगे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
152

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap