Tranding
Sat, 30 May 2026 05:57 AM
अपराध / Mar 10, 2025

वांछित फरार अभियुक्त गिरफ्तार भेजा गया जेल

श्यामदेउरवा, महराजगंज, उत्तर प्रदेश 

श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अजय कुमार मय हमराह का0 तबरेज अहमद द्वारा रोक थाम जुर्म जरायम में मामूर होकर मु0अ0सं0 66/2025 धारा 69,351(2), 352 बीएनएस से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त गोविन्द पुत्र सीरी प्रसाद उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम पंचदेउरी थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज को घर के बाहर से मुकदमा से बोध कराते हुए पुलिस ने हिरासत मे लिया।

जानकारी के मुताबिक वादिनी मुकदमा की लड़की को अभियुक्त गोविन्द पुत्र सीरी प्रसाद उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम पंचदेउरी थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज द्वारा शादी का झासा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने व शादी न करने के सम्बन्ध में दिनांक 28.02.2025 को वादिनी मुकदमा के लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 66/2025 धारा 69,351(2), 352 बीएनएस बनाम गोविन्द पुत्र सीरी प्रसाद उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम पंचदेउरी थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। जिसमें अभियुक्त गोविन्द पुत्र सीरी प्रसाद वाछिंत/फरार चल रहा था जिसे आज अभियुक्त के घर के बाहर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Karunakar Ram Tripathi
165

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap