Tranding
Mon, 01 Jun 2026 02:05 PM

नूतन वर्ष के स्वागत में फल फूल रहा शराब का कारोबार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

नूतन वर्ष केअवसर पर,जिला के विभिन्न स्थानों के पिकनिक स्पॉट पर जाने के लिए सभी लोग परिवार के साथ जाने को तैयारी कर रहे हैं।

पिकनिक स्पॉट पर जाने के लिए कुछ परिवार के ऐसे युवक भी हैं,जो अपने पिकनिक में मस्ती लाने के लिए विभिन्न प्रकार के नशे की वस्तु का इस्तेमाल करने का प्रोग्राम बना रहे हैं,इसमें देशी विदेशी शराब सबसे अहम है, इसके अलावा अन्य प्रकार के भोजन के साथ खाने पीने वाले

मांस,मछली,कोल्ड ड्रिंक्स अन्य पे पदार्थ भी शामिल हैं।

जिला में शराब का कारोबार पर प्रतिबंध लगा हैं,शराबबंदी चल रही है,लेकिन शराब कारोबारी द्वारा अवैध शराब लाने का गोरखधंधा बड़े पैमाने पर फल फूल रहा है।आगामी तीन दिनों के बाद नए साल का आगमन हो रहा है,साथ ही इसकी तैयारी,स्वागत बड़ी जोरों से चल रही है,इसमें शराब के बिना नव वर्ष की खुशी नहीं मिल सकती,ऐसे में इसका कारोबारी बेखौफ होकर धंधा करने में मशगूल हैं।इसी को लेकर उत्पाद विभाग का पूरा महकमा भी सक्रिय है,शराब कारोबारी पर अंकुश लगाने के लिए एड़ी चोटी एक कर रखा है।उत्पाद विभाग केअधिकारियों ने जिले के कई स्थान से देश,विदेशी शराब जप्त किया है।जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है।

इसके साथ ही शराब बनाने, बेचने,पीने वाले,इसके बनाने वाले सामग्री को भी जप्त किया गया।नव वर्ष के आगमन को लेकर उत्पाद विभाग के अधिकारी सक्रिय हैं,साथ ही ऐसे कारोबारी पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

Karunakar Ram Tripathi
166

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap