Tranding
Mon, 01 Jun 2026 03:28 PM

रिटायर आर्मी जवान ने पारिवारिक कलह से तंग आकर कर ली आत्महत्या।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय मुफस्सिल थाना 

क्षेत्र के पर्वतीया टोला में एक रिटायर आर्मी जवान नेअपने पारिवारिक कलह से तंग आकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज,मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।वहीं मृतक की पहचान परवतिया टोला निवासी,गौरी शंकर शाह के 40 वर्षीय पुत्र, रंजन कुमार के रूप में की गई है।मृतक रात का खाना खाकर सोने चले गए,वह अपने घर पर अकेले थे,उनकी पत्नी अपने मायके में है।रंजन के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं, देर रात पत्नी को पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उनके पति ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। पत्नी से फोन पर किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, इसके बाद पड़ोसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घर के दरवाजे को तोड़ा,शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। मुफस्सिल थानाअध्यक्ष, राकेश कुमार भास्कर ने संवाददाता को बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया।

Karunakar Ram Tripathi
114

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap