Tranding
Sat, 30 May 2026 06:22 PM

ट्रक बाइक की टक्कर में एक युवक की घटना स्थल पर मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इन दिनों पूरे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है।पुलिस का इस पर कोई नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।पुलिस का गस्ती दल,यातायात पुलिस भी अब बाइक,ट्रक,टेंपो,पिकअप वान दुर्घटना रोकने मेंअसफल सिद्ध हो रही है।नित्यदिन इस तरह की घटना देखनेऔर सुनने को मिल रही है,मगर पुलिस प्रशासन है कि मुक्तदर्शक बनी हुई है।यातायात पुलिस पूरे जिले में काम कर रही है,मगर पुलिस दुर्घटना को नियंत्रित करने में अंकुश नहीं लग पा रही है।इसी क्रम में,संवाददाता को पता चला है कि लोरिया नरकटियागंज के पंडई चौक पुल के नजदीक ट्रकऔर बाइक की टक्कर में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई,स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कि मौके पर शिकारपुर थाना के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि युवक लौरिया थाना क्षेत्र के बसवरिया गांव निवासी, श्यामसुंदर पंडित के रूप में हुई है। खबर लिखे जाने तक इसकीआधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
128

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap