Tranding
Sat, 18 Apr 2026 07:29 PM

जिले के अस्पतालों से मरीज को रेफर करने के सिस्टम पर रहेगी रोक:- डी एम

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिले के सीएचसी,पीएचसी अनुमडलीय अस्पताल से मरीजों को रेफर करने का सिस्टम अब नहीं चलेगा,उक्त बातें पश्चिम चंपारण के जिला पदाधिकारी,दिनेश कुमार राय ने संवाददाता को दी,उन्होंने आगे बताया है कि इसको लेकर सिविल सर्जन,डॉक्टर विजय कुमार को उन्होंने निर्देशित किया है,उन्होंने कहा कि अस्पताल अधीक्षक,मरीजों को,मरीजों की स्थिति से संबंधित डेटाबेस तैयार कर रेफर सिस्टम लागू करने वाले चिकित्सक को चिन्हित कर रिपोर्ट करें,ऐसे चिकित्सकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी,उन्होंने आगे बताया कि मैं जीएमसी की व्यवस्था को खुद देखूंगा,क्या-क्या जरूरत है,उसका भी भौतिक सत्यापन करूंगा।मूलभूत समस्याओं को दूर करने के स्थानीय स्तर से लेकर विभागीय स्तर पर कार्य करूंगा। डीएम ने चिकित्सकों से कहा कि जरूरतमंदों के सेवा मेंआशीर्वाद मिलता है, अच्छा संदेश भी जाता है। अधीक्षक,प्राचार्य ने जिला पदाधिकारी को आस्वस्त किया कि मरीज का हर स्तर पर अच्छी तरह से देखभाल,दवा,इलाज किया जाएगा। पूर्व की भांतिआगे भी मरीज के लिए बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल सदा तत्पर रहेगा।

Karunakar Ram Tripathi
116

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap