Tranding
Mon, 01 Jun 2026 11:32 PM
अपराध / Sep 29, 2023

दो शातिर साइबर अपराधियों को पुलिस ने कई 76एटीएम, पेटीएम मशीन के साथ किया गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित केएफसी रेस्टोरेंट के पास से पुलिस ने जो साइबर क्राइम अपराधियों को गिरफ्तार किया है समझौता को मिली जानकारी के अनुसार दोनों गिरफ्तार साइबर अपराधी मुजफ्फरपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं गिरफ्तार दोनों अपराधियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है गिरफ्तार दोनों व्यक्ति के पास से 76 एटीएम कार्ड के साथ पेटीएम मशीन अन्य सबूत पुलिस ने जब्त किए है।

पुलिस की इस सराहनीय कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने कहा कि कई घरों को साइबर क्राइम फ्रॉड होने से पुलिस ने बचा लिया है। घटनास्थल पर मौजूद नगर थाना के एसआई,रितु राज,नरेश कुमार,अंकित कुमार द्वारा दोनों साईबर क्राइम अपराधी को गिरफ्तार करने में सराहनीय भूमिका निभाई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
140

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap