Tranding
Thu, 16 Apr 2026 09:35 PM

नव पदस्थापित जिला पदाधिकारी,धर्मेंद्र कुमार पत्रकारों से हुए रूबरू

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

नव पदस्थापित,जिला पदाधिकारी,धर्मेंद्र कुमार ने समाहरणालय के सभागार में जिला के प्रिंटऔर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों से रूबरू हुए। पत्रकारों से जिला के विभिन्न विकासउन्मुख मुद्दों को साझा करते हुए कहा कि मैं इस जिला के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।साथ ही

जिला में हो रहे बाढ़,सुखाड़ की समस्या से निपटने के लिए भी तैयारी करूंगा,इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनाव जोआगामी सितंबर, अक्टूबर होने वाले हैं,उसकी भी तैयारी अभी से शुरू कर दी जाएगी।जिलेअंतर्गत विभिन्न विभागों के दैनिक चर्चा,रुके हुए कामों के व्यवधानों पर विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त कर उसका उचितअवलोकन करते हुए समस्या का समाधान करूंगा।जिले में शिक्षा,स्वास्थ्य,भवन निर्माण,नगर निगम,जिला परिषद,परिवहन विभाग, जिलाआपूर्ति कार्यालय, पंचायती राज विभाग,जिला प्रशासनअंतर्गत सभी विभागीय कार्यालय में कार्यरत कर्मियों के कार्य करने की शैली,दिनचर्या पर पैनी नजर रहेगी।इसकेअलावा जिला में विकासात्मक कार्य को पहली प्राथमिकता से कार्य को अंजाम दिया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा किआप लोग चौथे स्तंभ से जुड़े हुए हैं, आपकी जिम्मेदारी बनती है कि जिला के मूलभूत, जनहित समस्याओं सेअवगत कराने में जिला प्रशासन की सहायता करेंगे।

Karunakar Ram Tripathi
68

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap