व्यापार मंडल ने किया सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारे का आयोजन।
लोकनायक जनता बाजार पनकी पावर हाउस स्थित तामेश्वर महादेव मंदिर में व्यापार मंडल ने व्यापारियों के सहयोग से भव्य सुंदरकांड व भंडारे का किया आयोजन।
अमित कुमार त्रिवेदी
कानपुर महानगर, उत्तर प्रदेश।
लोकनायक जनता बाजार पनकी पावर हाउस में स्थित तामेश्वर महादेव मंदिर में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर व्यापारियों ने मिलकर भव्य सुंदर कांड का पाठ के साथ ही भंडारे का किया आयोजन।संगीतमय सुंदरकांड पाठ में व्यापारियों के साथ क्षेत्रीय लोग भी रहे शामिल,दुकानदारों ने सपरिवार हनुमान जी आराधना में तल्लिन होकर पाठ को सस्वर संयुक्त रूप से गाकर आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर लोकनायक जनता बाजार के महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि सुंदरकांड एकमात्र ऐसा अध्याय है जो श्रीराम के भक्त हनुमान की विजय का है।मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह आत्मविश्वास और इच्छा शक्ति बढ़ाने वाला कांड है।सुंदरकांड के पाठ से व्यक्ति को मानसिक शक्ति प्राप्त होती है। किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए आत्मविश्वास मिलता है।कार्यक्रम के दौरान ही विशाल भंडारे का बाजार में आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। सुंदरकांड पाठ पंडित पुत्तन पांडे द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोपाल गुप्ता,इमरान खान,सुरेंद्र सिंह,कुलदीप सिंह,अमित गुप्ता, पंकज पांडे, आदि व्यापारीगढ़ उपस्थित रहे