उभांव पुलिस ने दुष्कर्म करने से संबंधित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
धनंजय कुमार शर्मा
बलिया। जनपद के थाना उभांव पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया।
बलिया पुलिस बयान के अनुसार दिनांक 20.03.2026 को आवेदिका रम्भा देवी पत्नी लोरिक निवासी ग्राम कुन्डैल नियामत अली थाना उभांव जनपद बलिया द्वारा प्रा0पत्र दिया कि आज दिनांक 20.03.2026 को शाम लगभग 05.00 बजे मेरी ननद शौच के लिए गयी थी वापस आते समय हमारे ही गांव के प्रदीप कुमार सागर पुत्र शीतल राम द्वारा दुष्कर्म कारित किया गया व पीडिता के विरोध करने पर मारना पीटना व जान से मारने की धमकी दिया । जिसकी सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 63/2026 धारा 64(1), 115(2),352,351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
विवेचना के क्रम में दिनांक-21.03.2026 को निरीक्षक अपराध नरेश कुमार मय हमराहियान मय राजकीय वाहन के थाना हाजा से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र करता हुआ, ईद की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराते हुए देखभाल क्षेत्र में उभाँव मस्जिद के मौजूद था कि मुखबिर खास ने आकर सूचना दिया कि आपके मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त प्रदीप कुमार सागर पुत्र शीतल राम निवासी कुण्डैल नियामत अली थाना उभाँव बलिया उम्र 20 वर्ष इस समय तुर्तीपार अण्डर पास से लगभग 20 कदम की दूरी पर जो रास्ता कुण्डैल की तरफ जाता है वहीं खड़ा होकर किसी व्यक्ति का इन्तजार कर रहा है प्राप्त सूचना पर तत्काल नि0अ0 मय हमराह के तुर्तीपार अन्डर पास के पास लगभग 30 कदम की दूरी पर खडे अभियुक्त प्रदीप कुमार सागर उपरोक्त को हमराही की मदद से समय करीब 11.30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया तथा विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया।