Tranding
Thu, 16 Apr 2026 03:22 PM

स्वाधीनता दिवस के अवसर पर अर्जक संघ ने जिला कार्यालय पर फहराया तिरंगा।

अर्जक संघ व भारतीय संविधान की प्रस्तावना का लिया संकल्प।

 रिपोर्ट: विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

स्वतंत्रता के 77वें वर्षगांठ पर मानववादी संगठन अर्जक संघ ने जिला कार्यालय खिरियावां में हर्षोल्लास पूर्वक झंडोत्तोलन किया तथा उपस्थित लोगों के बीच मिठाईयां बांटी। संघ के जिलाध्यक्ष प्रहलाद राय ने ध्वजारोहण किया तथा अर्जक संघ व भारतीय संविधान की प्रस्तावना का संकल्प लिया गया। इस मौके पर संघ के अन्य लोगों में जिलामंत्री सह पत्रकार विनोद विरोधी ,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिवनंदन प्रभाकर, पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह, गया कॉलेज गया के भूगोल विभाग के अवकाश प्राप्त प्रो. राम कृष्णा प्रसाद यादव, प्रदेश समिति सदस्य रामकृष्ण प्रसाद शिक्षक, मनोज मंडल, भिखारी अर्जक, बालमुकुंद प्रसाद ,नंदकिशोर प्रसाद ,परमेश्वर अर्जक ,अशोक कुमार ,जितेंद्र कुमार, अविनाश कुमार आदि शामिल थे। झंडोत्तोलन के बाद जिला कार्य समिति की एक बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को कहा गया कि अर्जक संघ की नीतियों व कार्यक्रमों को लागू किए बिना मानववाद की स्थापना नहीं हो सकती है। मनुवादी व्यवस्था के कारण देश और समाज में विषमतामूलक संस्कृति का बढ़ावा मिल रहा है जिससे आम नागरिकों में छुआछूत ,ऊंच-नीच,पुनर्जन्म,

भाग्यवाद ,चमत्कार का बोलबाला है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
131

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap