Tranding
Fri, 17 Apr 2026 06:22 PM
अपराध / Jun 17, 2023

महिला ने अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर दी जान,दोनों बच्चे अस्पताल में भर्तीl

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

नरकटियागंज गोरखपुर रेलवे मुख्य मार्ग पर चमूवा स्टेशन पर एक महिला ने अपने 2 बच्चों के सामने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली,जबके दोनों बच्चे जो लगभग 5 वर्ष और 3 वर्ष के हैं,जो गंभीर रूप से घायल हो गए थे, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया जीएमसीएच में भेज दिया है, दोनों बच्चों में से एक ,लडकी का पैर कट गया है,दूसरा इलाज चल रहा है, महिला के आयु 35 वर्ष बताई गई है, लेकिन उसकी अभी तक कोई पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ जाने के बाद जब तक उसके परिजन नहीं आ पाएंगे,तब तक शव को अस्पताल में ही रखा जाएगा इस बीच शव की पहचान करने के लिए लोगों को सूचना दे दी गई है।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस के इंस्पेक्टर,के के सिंह,रेल थानाअध्यक्ष संतोष कुमार,आरपीएफ पोस्ट कमांडर,चंदन कुमार ने दोनों बच्चों को लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
142

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap