Tranding
Sat, 28 Feb 2026 09:06 AM

बोलेरो और टेंपो की टक्कर में एक परिवार के दो लोगों की मौत, चार हुए जख्मी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

तेज रफ्तार बोलेरो और टेंपो के टक्कर में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं,सभी घायलों का इलाज के लिए परिजनों ने आनन फानाम में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है, घायलों काअस्पताल में इलाज चल रहा है,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के हवाले कर, पुलिस जांच में जुड़ गई है।

अस्पताल नाका प्रभारी, रामकुमार प्रसाद ने संवाददाता को बताया कि 

मृतक की पहचान,बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत,बगही रतनपुर पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी,मिश्री धागाड के 52 वर्षीय पत्नी,धूप काली देवी,9 वर्षीय उनकी नातिन, पायल कुमारी के रूप में की गई है,जबकि घायलों की पहचान,मिश्री धागाड,उम्र 55 वर्ष,प्रेमी देवी,उम्र 47 वर्ष, अभिषेक कुमार,उम्र 6 वर्ष, बैरिया कॉलोनी के भीमदास के रूप में की गई है,सभी एक ही परिवार के हैं, उन्हें बताएं ग्रामीण, अमरदीन हवारी ने संवाददाता को बताया कि धूप,अपने पूरे परिवार के साथ सुबह टेंपो रिजर्व कर मझौलिया के लालसरैया स्थित बेटी के घर गई थी,देर शाम लौटने का दौरान बेतिया मोतिहारी नेशनल हाईवे स्थित मछलीलोक के पास बेतिया के की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से टक्कर मार फरार हो गया,स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से सभी को जीएमसीएच लाया गया,जहां डॉक्टर ने धुपकली देवी को मृत्यु घोषित कर दिया,जबकि पायल कुमारी मौत इलाज के दौरान सुबह हो गई,वहीं अन्य घायलों का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है।

Karunakar Ram Tripathi
126

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap