Tranding
Mon, 01 Jun 2026 11:08 AM

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर किशोरियो को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया जागरूक...

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

आज विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के उप केंद्र बसहिया बुजुर्ग में किया गया, जिसकी मानिटरिंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के अधीक्षक डॉ. राजेश त्रिवेदी ने किया।

माहवारी स्वच्छता अभियान के दौरान निम्न गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें किशोरियों को विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

1-  माहवारी चक्र का महत्व, एवं माहवारी के दौरान स्वच्छता के माध्यम से जागरूकता।

2- माहवारी के दौरान व्यायाम के फायदे बिंदु पर लड़कियों के साथ बैठक।

3- सैनिटरी नैपकिंस का उपयोग तथा सूती कपड़े का उपयोग करने पर बल दिया गया 

4- उपयोग किए गए सेनेटरी नैपकिन या सूती कपड़े का निपटारा कैसे किया जाए बिंदु पर चर्चा।

इस अवसर पर काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने आरटीआई एवं यस टीआई के बारे में विधिवत चर्चा किए तथा बच्चों को आयरन की गोली हमेशा लेते रहने के लिए जागरूक किए तथा सैनिटरी नैपकिंस का वितरण किशोरियों में किया गया इस अवसर पर आशा प्रतिमा एएनएम श्रीमती रीता सिंह एवं रीता गुप्ता तथा किशोर किशोरिया उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
130

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap