Tranding
Sat, 30 May 2026 02:39 PM

मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

आज से शुरू हुई मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की सड़क हादसे में घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि बेतिया से बगहा जा रही शिवदानी बस ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी,जिसे बाइक पर बैठा परीक्षार्थी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जोगापट्टी प्रखंड के नौगांव निवासी,प्रदीप मिश्रा के रूप में हुई है।संवाददाता को पता चला है कि छात्र प्रदीप मिश्रा बाइक से बेतिया परीक्षा देने जा रहा था,बाइक और बस दोनों की स्पीड बहुत ज्यादा थी। घटना के बाद लोगों ने एन एच 727 को जामकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराकर,शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल भेज दिया है।

Karunakar Ram Tripathi
113

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap