Tranding
Fri, 17 Apr 2026 01:54 AM

शादी के पहले ही युवक की हुई मौत,हत्या या आत्महत्या?

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

शादी के 11 दिन पहले एक युवक की मौत हो गई,संवाददाता को पता चला है कि युवक का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। विश्वसनीय सूत्रों से संवाददाता को ग्रामीणों नेआशंका जताई है कि युवक की मृत्यु हुई है या उसने आत्महत्या कर ली है,यह पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। घटना के संबंध में, संवाददाता को पता चला है कि नौतनथाना क्षेत्र के बैकुंठवा डबरिया गांव स्थित मदन सिंह के आम के बगीचे की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नौतन थाना की पुलिस ने युवक के शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान नौतन प्रखंड के मंगलपुर गुदरिया पंचायत के बैकुंठवां टोला गांव निवासी बाला महतो के 25 वर्षीय पुत्र,अनिल कुमार के रूप में की गई है। परिजन ने आशंका व्यक्त की है कि युवक को हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है। मृतक अनिल के पिता ने संवाददाता को बताया कि शाम के समय उनका बेटा घर से डाबरिया गांव पैसे लाने निकला था,रात तक घर नहीं लौटा,सुबह में सूचना मिली कि उसका शव पेड़ से लटका हुआ है, सुबह ग्रामीण चारा काटने गए तो देखा कि एक युवक का शव पेड़ से लटका है,इसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों में मातम का माहौल छा गया। घटना की सूचना परिजनों को मिली, संवादाता को जानकारी मिली के मृत युवक की शादी 5 जून को होनी तय थी,घटना को लेकर गांव में जितनी मुंह उतनी बात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है, पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वस्तुस्थिति की जानकारी मिल सकेगी कि युवक की हत्या की गई है याआत्महत्या।

Karunakar Ram Tripathi
176

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap