Tranding
Wed, 15 Apr 2026 10:42 AM
धार्मिक / Feb 18, 2023

उत्तर प्रदेश कल्याणकारी व्यापारमंडल ने महाशिवरात्रि पर्व में किया भंडारे का आयोजन।

मंडल ब्यूरो चीफ़ अमित कुमार त्रिवेदी

 कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

 कानपुर महानगर में महाशिवरात्रि के पर्व पर उत्तर प्रदेश कल्याणकारी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के द्वारा कल्याणपुर क्षेत्र में जगह जगह भंडारों का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह अन्नू के द्वारा नया शिवली रोड मोड़ पर प्रदेश कोषाध्यक्ष रोहित यादव के द्वारा आईटी गेट पर अनिल के द्वारा इंदिरा नगर में अंकित गुप्ता के द्वारा कल्याणपुर थाने के सामने भंडारे का आयोजन किया गया एवं ठंडाई का वितरण किया गया भंडारों में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया

         इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संदीप पांडे ने कहा कि हमारे संगठन के पदाधिकारी समय-समय पर सामाजिक कार्यों में भागीदारी करते रहते हैं हर पर्व पर वह कुछ ना कुछ सामाजिक कार्य करते रहते हैं इसी कड़ी में आज इन भंडारों का आयोजन किया गया है

      संदीप पांडे ने कहां की इन भंडारों का उद्देश्य नगर के लोगों की उन्नति हो और व्यापारियों के व्यापार में बढ़ोतरी हो विशेष दिवस महाशिवरात्रि पर्व पर कराएं भंडारापर भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहे इस दौरान काफी संख्या में राहगीरों ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया इस दौरान काफी संख्या में बच्चों से लेकर महिलाओं और युवक-युवतियों की भीड़ भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए जुटी रही।

 इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ग्रामीण ओम सिंह भदोरिया, मनोज कलवानी, नीरज सिंह राजावत, विमल सिंह, आनंद गौतम, राजू दुबे, सलिल बाजपेई, सचिन पांडे, बड़े सिंह चंदेल, राजेश सिंह, सागर साजन, अमित यादव, श्रीमती मिथिलेश गुप्ता, शालिनी द्विवेदी आदि व्यापारी गण मौजूद रहे

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
122

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap