Tranding
Tue, 02 Jun 2026 01:34 AM

सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर लगा 10,500 का जुर्माना।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

नगर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाए गए छापेमारी अभियान में,मीना बाजार,दलित टोली,संतोषी मां मंदिर के नजदीक के दुकानों में छापेमारी की गई,जिसमें करीब 36 कार्टन गिलास और अन्य सामान बरामद किए गए,इसके एवज में इन पर 10500 का जुर्माना भी राशि वसूल की गई। विदित हो कि दैनिक समाचार पत्र में प्रतिबंध के बावजूद सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध बेतिया नगर निगम क्षेत्र में कागजी खानापूर्ति की खबर प्रमुखता से छपी हुई थी,जिसके बाद से नगर निगम का छापेमार दल सक्रिय हो गया,इसी क्रम में नगर निगम के सिटी मैनेजर,रवि अमरनाथ, पर्यावरण पदाधिकारी, मोहम्मद अमजद के नेतृत्व में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की कार्यवाही की गई। छापेमारी दल में नगर निगम के धारी प्रभारी, मोहम्मद तबरेज,कर संग्राहक,नूर आलम,मोहन प्रसाद के साथ नगर थाना के पुलिस जवान भी उपस्थित थे।

Karunakar Ram Tripathi
124

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap